ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बिहार में बच्चों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार, दो की हालत नाजुक, एक्शन लेंगे केके पाठक?

BAGAHA: बिहार में मिड डे मील का हाल बेहाल है। आये दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से मिड डे मील खाकर बच्चों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिड डे मील के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों

बिहार में बच्चों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार, दो की हालत नाजुक, एक्शन लेंगे केके पाठक?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में मिड डे मील का हाल बेहाल है। आये दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से मिड डे मील खाकर बच्चों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिड डे मील के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच दूषित और घटिया खाना परोसा जा रहा है। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां मिड डे मील का भोजन खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।


दरअसल, परसौनी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांस गांव में हर दिन की तरह सोमवार को भी बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे थे। पहली पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद लंच ब्रेक हुआ और बच्चों के बीच स्कूल में बनाए गए मध्याह्न भोजन को परोसा गया। मिड डे मील खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों की तबीतय बिगड़ने लगी। एक के बाद एक दर्जनों बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में सभी बच्चों को रामनगर पीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार बच्चों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। उधर, इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक से कार्रवाई की मांग की है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता