Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 02 Apr 2024 07:09:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोला। सबसे पहले उन्होंने महिला कार्यकर्ता से बात की। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ता संगीता प्रसाद से सबसे पहले पीएम मोदी ने बात की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि घर-घर जाईए और बताइये कि बिहार में पहले जंगलराज में लोगों का हाल क्या था? और आज एनडीए के शासनकाल में किस तरह से परिस्थितियां बदली है।
बिहार ने बीजेपी और एनडीए को मजबूत बनाने का मन बना लिया है। चुनाव कोई भी हो हमारा लक्ष्य पहले बुथ जीतना रहता है। जो संगठन बुथ जीतने पर जोर लगाती है वो हमेशा चुनाव जीतती है। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत यह हम सबका संकल्प है। बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान यह बातें कही।
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ता संगीता प्रसाद ने सबसे पहले पीएम मोदी ने पूछा कि वहां चुनाव प्रचार किस तरीके से चल रहा है। जिसका जवाब देते हुए संगीता प्रसाद ने कहा कि हमलोग टोली बनाकर घर-घर जाते हैं महिलाओं से बात करती है पीएम मोदी द्वारा दिये गये लाभ की बातें करते हैं। हम लोग हर घर तक पहुंच चुके है आपका नमस्कार सारे घर तक जा चुका है। पन्ना प्रमुख भी अपना काम अच्छे से कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने पूछा कि फर्स्ट टाइम वोटर ने तो जंगलराज भी नहीं देखा है क्या उसको सारी बातें ठीक से बताते हैं। संगीता प्रसाद ने कहा कि नये वोटरों को अच्छी तरह से हमलोग समझा रहे हैं। देश में युवाओं के लिए चल रही योजना की भी जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि एनडीए के साथी मिलजुलकर काम करे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान दो दशक पहले के हालात को बताये और अभी क्या स्थिति है उसकी भी चर्चा करे।
जंगलराज में पहले क्या क्या होता था यह बात बुजुर्गों से पूछे और बुजुर्गों को कहिये कि वो इस बात को न्यू जेनरेशन और महिलाओं को भी बताये। पिछले दस साल में देश में विकास ने कितनी रफ्तार पकड़ी है इसकी भी चर्चा करें और केंद्र की एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगाई। यह बात हर बूथ पर हर मतदाता को जरूर बताये। संगीता प्रसाद के बाद पीएम मोदी ने पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के धर्मेंद्र पासवान जो नौतन विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं उनसे भी पीएम मोदी ने बात की.
लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अब जोर लगाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का लोगों से जुड़ने का काम शुरू हो गया है। वही पार्टी के आलाकमान भी कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी जारी कर रहे है। इसी कड़ी में आज देश के पीएम अपने कार्तकर्ता से मिले। आज बिहार राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किए थे। जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष के लोग वर्चुअल तरीके से जुड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे अपने कई कार्यकर्ताओं से जुड़े और कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए।साथ ही साथ उनका फीडबैक भी जाना। आज नवादा शहर के कलाली रोड निवासी पुनीता बरनवाल से संवाद किया जहां उन्होंने पुनीता बरनवाल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल तरीके से जुड़ने पर पुनीता बरनवाल काफी उत्साहित दिखीं और अपने आप को भाग्यशाली बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जुड़े। उन्हें कभी यह भरोसा नहीं था कि वह पीएम से इस तरीके से जुड़ेगी। उनका कहना है कि प्रदेश में हजारों लाखों कार्यकर्ता है मगर उनमें से सीधे इनका प्रधानमंत्री से जुड़ना यह सौभाग्य की बात है।