Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में कई जिलों में हो सकती...

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में कई जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी आशंका

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 12:59:39 PM

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में कई जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी आशंका

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने  तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में तीन घंटे के अंदर दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर  के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चलेगी.

मुजफ्फरपुर समेत सभी तीन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. यह अलर्ट 2 बजे  से लेकर अगले दो से तीन घंटों के लिए जारी किया गया है.   

मौसम विभाग ने जारी किए गए अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में सीवान समेत सभी तीन जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है.