मौसम विभाग ने आज सुबह जारी किया अपडेट, बिहार में आज 'एक्सट्रीमली हेवी रेन'

1st Bihar Published by: Updated Sun, 29 Sep 2019 10:57:24 AM IST

मौसम विभाग ने आज सुबह जारी किया अपडेट, बिहार में आज 'एक्सट्रीमली हेवी रेन'

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग की तरफ से बिहार वासियों के लिए फिलहाल कोई अच्छी खबर नहीं है। मौसम को लेकर विभाग ने जो नया अपडेट रिलीज किया है उसके मुताबिक बिहार में आज 'एक्सट्रीमली हेवी रेन' का अलर्ट है।

हालांकि मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में पहले ही यह संभावना जताई गई है कि 1 से 2 अक्टूबर तक बिहार में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज सुबह जारी किए गए अपडेट में बिहार के लिए 'एक्सट्रीमली हेवी रेन' शब्द का इस्तेमाल किया गया है जो सबकी चिंता बढ़ाने वाला है। 

राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है।