1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Feb 17, 2020, 4:50:25 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से मैट्रिक की परीक्षा में बवाल मच गया है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर लाठीचार्ज किया है. छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाई गई हैं. कुछ छात्रों को चोट लगी है. आरोप है कि परीक्षार्थियों ने टीचर को गोली मारने की धमकी दी है. जिसके बाद मामला इतना बढ़ा है. मौके पर पुलिसकर्मी मुजूद हैं.
घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. जहां .मैट्रिक परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावती गुप्ता परीक्षा केंद्र पर हुआ हंगामा हुआ है. देर से पहुंचे परीक्षार्थियों के परिजनों ने हंगामा किया था. शिक्षकों का आरोप है कि देर से आये कुछ छात्रों ने अंदर प्रवेश नहीं करने देने पर गोली मारने की धमकी दी है.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिसबल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. पुलिस ने हुड़दंगियों को परीक्षा केंद्र से खदेड़ा. बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट को भी धमकी मिली है. हालांकि एसडीएम ने इस बात से इंकार किया है. लेकिन इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पुलिसवाले छात्रों को लाठी से पीटते और शिक्षक एसडीएम से गोली मारने की धमकी देने की शिकायत भी करते नजर आ रहे हैं.