ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

नवरात्रि पर माता के दरबार में तेजप्रताप: लोकसभा चुनाव में दोनों बहनों की जीत का मांगा आशीर्वाद, पाटलिपुत्र से मीसा तो सारण सीट से मैदान में हैं रोहिणी

PATNA : कलश स्थापना के साथ ही मंगलवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। अगले 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान माता के भक्त अपने-अपने तरीके से उन्हें खुश करने की

नवरात्रि पर माता के दरबार में तेजप्रताप: लोकसभा चुनाव में दोनों बहनों की जीत का मांगा आशीर्वाद, पाटलिपुत्र से मीसा तो सारण सीट से मैदान में हैं रोहिणी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : कलश स्थापना के साथ ही मंगलवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। अगले 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान माता के भक्त अपने-अपने तरीके से उन्हें खुश करने की कोशिश करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप माता के दरबार में पुहंचे और चुनाव में दोनों बहनों की जीत का आशीर्वाद माता से मांगा।


दरअसल, मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मान्यताओं के मुताबिक, जो साधक सच्चे मन और श्रद्धा से माता की पूजा करते हैं उनकी सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और माता उन्हें मनचाहा वर देती हैं। चैत्र नवरात्रि के बीच हो रहे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार और उनके परिवार के लोग भगवान की शरण में देखे जा रहा हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी आज माता के शरण में पहुंच गए।


इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं जबकि पिता को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और सारण लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। दोनों बहनें पूरी मजबूति के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं और विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।


चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दोनों बहनों की जीत आशीर्वाद लेने पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे पटना सिटी स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना एवं आरती की। इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों बहनों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की जीत के लिए माता से आशीर्वाद मांगा।