1st Bihar Published by: Updated Wed, 02 Oct 2019 04:05:02 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राज्य के उद्योग मंत्री और फुलवारीशरीफ के विधायक श्याम रजक ने पटना के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया है। श्याम रजक ने गौरीचक, पलाकी, चंडासी, सहादत नगर, मुसना, लखना, सिपारा के साथ-साथ अन्य इलाकों का दौरा किया है।
श्याम रजक ने इन गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की है। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर श्याम रजक ने जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचाई जा रही राहत के बारे में जानकारी ली है।
पुनपुन नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण उसके आसपास के इलाके में प्रभावित लोगों की समस्या को देखते हुए मंत्री श्याम रजक ने पटना डीएम से फोन पर बात की है। मंत्री ने जिला प्रशासन से इस इलाके में तुरंत रिलीफ कैंप लगाने क्यों कहा है।