ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत ने मरीज की ले ली जान, समर्थकों ने एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

JAMSHEDPUR: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत ने एक मरीज की जान ले ली. स्वागत और जुलूस निकालने वाले उनके समर्थकों ने एंबुलेंस को रास्ता तक नहीं दिया. जिससे एक मरीज की मौत ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत ने एक मरीज की जान ले ली. स्वागत और जुलूस निकालने वाले उनके समर्थकों ने एंबुलेंस को रास्ता तक नहीं दिया. जिससे एक मरीज की मौत हो गई. 

मंत्री बनने के बाद पहुंचे हैं जमशेदपुर

जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद वह जमशेदपुर पहुंचे है. इस दौरान उनके स्वागत में समर्थकों ने सड़क को जाम कर दिया. 

सड़कों पर करते रहे आतिशबाजी

मंत्री के स्वागत में समर्थकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी यहां तक की वह सड़क जाम कर घंटों आतिशबाजी करते रहे. जिस रास्ते से काफिला निकला वहां पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही. मंत्री बनने से गदगद बन्ना गुप्ता को परेशान होने वाले लोगों का थोड़ा सा भी ख्याल नहीं रहा और इस स्वागत ने एक की जान ले ली.

कांग्रेस के बन्ना गुप्ता 10वीं पास बने हैं स्वास्थ्य मंत्री

कांग्रेस के जमेशदपुर पश्चिमी सीट से विधायक बन्ना गुप्ता को झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया हैं. बन्ना 10वीं पास हैं. लेकिन इनके पास भी झारखंड के महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बनाया गया है. ये चार करोड़ के संपत्ति के मालिक भी हैं. बता दें कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का 28 जनवरी को विस्तार हुआ था. जिसमें बन्ना गुप्ता को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी.  शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ था. इसमें कांग्रेस के 2 और जेएमएम के 5 विधायकों ने  मंत्री पद की शपथ ली थी.