1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated May 30, 2020, 8:59:11 AM
- फ़ोटो
DESK : मामूली विवाद में दर्जन भर लोगों ने एक महिला सहित चार लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट की इस घटना में महिला की आंख फूट गई. जबकि उसके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घटना झाझा थाना क्षेत्र के रजला गांव की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि घर के आगे शौच करने से रोकने पर पड़ोसी ने महिला पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. जिसमे महिला की एक आंख में गंभीर चोट आ गई. घटना के बाद सभी घायल रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचे. जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ नेहा सिंह ने जांच उपरांत महिला की आंख फूटने की जानकारी दी. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाने की सलाह दी,
बता दें कि रजला गांव निवासी महादेव शर्मा की पत्नी टूलिया देवी शुक्रवार की सुबह अपने घर के पास सफाई कर रही थी. तभी पड़ोसी ने उनके घर जाने वाले रास्ते के पास शौच कर दिया. वहीं, जब महिला ने इसका विरोध जताया तो दबंग ओम प्रकाश शर्मा ने लोहे की रॉड से मारकर उसका बाया आंख फोड़ दिया. वहीं, जब महिला को बचाने उसके पति महादेव शर्मा पुत्र संतोष शर्मा और जितेंद्र शर्मा आया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की.