ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

मामी के प्यार में पागल युवक ने तालाब में कूदकर दे दी जान, गुस्साएं परिजनों ने मामी को जमकर पीटा

AURANGABAD: औरंगाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना तब सामने आई है। मामी की बेपनाह प्यार की खातिर एक भांजे ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से आक्रोशित परि

मामी के प्यार में पागल युवक ने तालाब में कूदकर दे दी जान, गुस्साएं परिजनों ने मामी को जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना तब सामने आई है। मामी की बेपनाह प्यार की खातिर एक भांजे ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मामी राधा रानी की जमकर पिटाई कर दी। घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ स्थित तालाब की है।


मामी के प्यार में पागल युवक ने तालाब में कूदकर जान दे दी है।घटना नगर थाना क्षेत्र के जसोईया मोड़  स्थित तालाब की है। बताया जाता है कि मृतक राजा डोम अपनी मामी राधा रानी से कई वर्षों से बेपनाह प्यार करता था। मृतक के रिश्तेदारों की अगर मानें तो राधा रानी ने फोन कर राजा डोम को तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया था। उसी तालाब में राजा डोम की लाश मिली है।


मौत की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपट कर रोने लगे। परिजनों के चित्कार से सदर अस्पताल गूंज उठा। सदर अस्पताल में मौजूद मामी राधा रानी को देखते ही परिजनों ने जमकर पिटाई की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह युवक की मामी की जान बचाई। 


गौरतलब है कि मृतक का मोबाइल मामी राधा रानी के पास ही था। ऐसे में परिजनों ने मामी पर राजा डोम की हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि महिला का कहना है कि उसे मोबाइल रास्ते में मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता