ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की रेड, पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में एक्शन

DELHI: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर दबिश दी है। सीबीआई की टीम महुआ के कोलकाता स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी

महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की रेड, पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर दबिश दी है। सीबीआई की टीम महुआ के कोलकाता स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने गुरुवार को ही महुआ के खिलाफ रेगुलर केस दर्ज किया था। दिल्ली से कोलकाता पहुंची सीबीआई की टीम महुआ मोइत्रा के पिता के घर छापेमारी कर रही है।


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच की और शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट सदन में रखी थी। एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर लोकसभा अध्यक्ष ने महुआ को अयोग्य करार देते हुए उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी थी।


पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकपाल के आदेश पर सीबीआई ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लोपाल ने महुआ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर 6 महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। ऐसे में CBI ने इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी मामले में दिल्ली से सीबीआई की टीम छापेमारी करने कोलकाता पहुंची है और महुआ के ठिकानों पर दबिश दी है।