ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

महिला सिपाही ने की आत्महत्या, प्रेमी से शादी नहीं होने पाने के गम में जहर खाकर दी जान

DESK : थाने में तैनात महिला सिपाही द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भे

महिला सिपाही ने की आत्महत्या, प्रेमी से शादी नहीं होने पाने के गम में जहर खाकर दी जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : थाने में तैनात महिला सिपाही द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया. महिला सिपाही की आत्महत्या से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया. फिलहाल महिला सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. 


मामला उत्तर प्रदेश के बरेली इज्जतनगर थाने का बताया जा रहा है. मृतका अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र स्थित फतेवा गांव की रहने वाली थी और साल 2018 बैच की सिपाही थी. ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बरेली के थाना इज्जतनगर में हुई थी. दो दिन पहले उसकी ड्यूटी बदायूं में पंचायत चुनाव में लग गई थी.


शनिवार दोपहर को जब वह ड्यूटी पर बदायूं जाने के लिए बस से निकली. लेकिन कुछ देर बाद ही उसने तबीयत खराब होने की बात कहीऔर बस से उतर गईऔर अपने घर लौट गई. साथ में रह रही बहन ने उसे उल्टी करते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी.इज्जतनगर थाने की पुलिस टीम सिपाही के घर पर आई और उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गई. जहां पर डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया.


एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला कांस्टेबल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. जांच के लिए विसरा रिजर्व रखा गया है. वहीं पुलिस विभाग में चर्चा है कि महिला सिपाही का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन किसी कारणवश ये संभव नहीं हो सका इसलिए निराशा में उन्होंने यह कदम उठाया.

टैग्स