ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों की लड़ाई में गर्दन में मारी गोली

PATNA CITY: पटना के फतुहा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर की है जहां

महिला की गोली मारकर हत्या, बच्चों की लड़ाई में गर्दन में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना के फतुहा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर की है जहां दो पड़ोसियों में बच्चों की लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था।


 इस दौरान एक बच्चे का सिर भी फोड़ दिया गया था। जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल बच्चे की हालत को देख उसकी मां पड़ोसी से शिकायत करने उसके घर जा रही थी तभी इसी दौरान दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। गोली महिला के गर्दन में जा लगी। 


जिसके बाद आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता