ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

महिला दिवस पर RJD की फजीहत, निराला यादव पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाकर पोस्टरबाजी

PATNA : इंटरनेशनल वीमेन डे के अवसर पर देशभर में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंटरनेशनल वीमेन डे के अवसर पर देशभर में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवाक की शुभकामनाएं दी. वहीं दूसरी ओर बिहार में आरजेडी के एक बड़े नेता के ऊपर महिला उत्पीड़न के आरोप में पार्टी से बर्खास्त करने की अपील की है. 


आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर चस्पा कर प्रदेश महासचिव को बर्खास्त करने की मांग की गई है. पोस्टर पर लिखा गया है कि " राजद में महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले प्रदेश महासचिव निराला यादव को पार्टी से बर्खास्त करें. " इस पोस्टर के बाद राजनीति शुरू हो गई है. प्रदेश महासचिव निराला यादव को उनकी पार्टी से निकाले जाने की मांग की जा रही है.


पोस्टर लगने के बाद आरजेडी कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू हो गया है. लोग नारेबाजी कर रहे हैं. इस मामले में हालांकि आरोपी नेता निराला यादव ने कहा कि कुछ लोग उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. साजिश के तहत उनका नाम ख़राब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने पार्टी आलाकमान से दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोप लगने के बाद राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है.

टैग्स