Hindi News / news / महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार की वापसी तय, देश के सभी एग्जिट पोल ने...

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार की वापसी तय, देश के सभी एग्जिट पोल ने फडणवीस सरकार की बताई वापसी

1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2019, 6:35:04 PM

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार की वापसी तय, देश के सभी एग्जिट पोल ने फडणवीस सरकार की बताई वापसी

- फ़ोटो

DELHI : महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से हरियाणा और महाराष्ट्र में एग्जिट पोल कराए गए हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड आपको सभी बड़े एक्जिट पोल के नतीजों के बारे में जानकारी दे रहा है।


आज तक की तरफ से जो एग्जिट पोल जारी किया गया है। उसके मुताबिक महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की वापसी हो रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी को अकेले 102 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि शिवसेना के खाते में 57 से 70 सीटें आ सकती हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना बीजेपी गठबंधन को 166 से 194 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रे- एनसीपी गठबंधन को 72 से 90 सीट मिलने का अंदाजा है।


वही एबीपी न्यूज़ और सी वोटर की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 204 और कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 15 सीटें दिखाई गई है। एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को महाराष्ट्र में 46 फ़ीसदी वोट और कांग्रेस गठबंधन को 37 वोट हासिल होने का अनुमान जताया गया है।


उधर न्यूज़ 18 इंडिया और आई पी एस ओ एस के तरफ से किए गए। एग्जिट पोल के मुताबिक भी महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन वाली सरकार की वापसी हो रही है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 243 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 41 सीटें एग्जिट पोल में दी गई है। अन्य के खाते में केवल 3 सीटें न्यूज़ 18 इंडिया के एग्जिट पोल में बताई जा रही है।


पोल ऑफ पोल्स और एनडीटीवी की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 211 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कांग्रेस एनसीपी गठबंधन को 64 और अन्य के खाते में 13 सीटें बताई गई है। 


रिपब्लिक भारत की तरफ से दिखाए गए एक्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी को अकेले 135 से 142 सीटें, शिवसेना को 81 से 88, कांग्रेस को 20 से 24 और एनसीपी को 30 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक भारत ने शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को सबसे बड़े अंतर से जीत की तरफ बढ़ते दिखाया है।