1st Bihar Published by: Updated Thu, 26 Sep 2019 08:26:34 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने मगध विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति कर दी है. आज दिन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. दोनों में सहमति के बाद कुलपति की नियुक्ति कर दी गयी है.
डॉ राजेंद्र प्रसाद बने कुलपति
राज्यपाल फागू चौहान ने प्रो राजेंद्र प्रसाद को मगध विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया है. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति का पद खाली पड़ा था. प्रो राजेंद्र प्रसाद पदभार ग्रहण करने के दिन से तीन साल तक कुलपति नियुक्त किये गये हैं.