ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मधुमक्खियों ने होली के रंग में डाला भंग, जश्न मना रहे पुलिसकर्मियों पर किया हमला

JHARKHAND: होली के मौके पर पुलिसकर्मी आईजी आवास पर जश्न मना रहे थे। डीजे पर झूम रहे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद आईजी आवास में अफरा-तफरी मच ग

मधुमक्खियों ने होली के रंग में डाला भंग, जश्न मना रहे पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: होली के मौके पर पुलिसकर्मी आईजी आवास पर जश्न मना रहे थे। डीजे पर झूम रहे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद आईजी आवास में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिसकर्मी गेट से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। कई लोगों ने तो मधुमक्खियों से बचने के लिए गाड़ियों में घुस गये तो कोई खुद को कमरे में बंद कर लिया। वही कई पुलिसकर्मी मधुमक्खियों के डंक के शिकार होकर घायल हो गये। 


बताया जाता है कि डीजे की तेज आवाज से मधुमक्खियों ने होली के रंग में भंग डाल दिया और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया जिसके बाद आईजी आवास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौजूद सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। वहां मौजूद बैंड वालों ने भी भागकर अपनी जान बचायी। 


कई लोगों ने सिर पर हेलमेट और टोपी लगा ली तो कई गाड़ियों में घुस गये। वही कुछ पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया तो वही कई पुलिसकर्मी गेट से निकलकर बाहर रोड की तरफ भागे। मधुमक्खियों के हमले के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया।

टैग्स