ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘बीजेपी ने 10 वर्षों में देश में सिर्फ महंगाई और गरीबी बढ़ाई’ मधुबनी में पीएम मोदी पर बरसे तेजस्वी

MADHUBANI: मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड के ईश्वर सच्चिदानंद उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते

‘बीजेपी ने 10 वर्षों में देश में सिर्फ महंगाई और गरीबी बढ़ाई’ मधुबनी में पीएम मोदी पर बरसे तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड के ईश्वर सच्चिदानंद उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।


तेजस्वी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली और एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। इसके लिए सभी लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को अपार जन समर्थन मिल रहा है। रसोई गैस की भी कीमत कम कर 500 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में वोट करने को अपील की। 


वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि लाखों कुर्बानी के बाद आजाद हुए भारत में वर्तमान केंद्र सरकार और नरेन्द्र मोदी बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगे हुए हैं। मोदी सरकार सिर्फ अंबानी, अडानी की सरकार है। इस सरकार में देश की जनता त्राहिमाम है और एनडीए सरकार देश से गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के बदले लोगों को मुद्दों से भटकाने का कार्य कर रहे है।