Hindi News / news / वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात सुबोध यादव की हत्या, मधेपुरा में 12 घंटे...

वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात सुबोध यादव की हत्या, मधेपुरा में 12 घंटे के अंदर डबल मर्डर

1st Bihar Published by: Updated May 30, 2020, 4:36:26 PM

वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात सुबोध यादव की हत्या, मधेपुरा में 12 घंटे के अंदर डबल मर्डर

- फ़ोटो

MADHEPURA:  कुख्यात अपराधी सुबोध यादव की अपराधियों ने वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर हत्या कर दी.  यह घटना मधेपुरा जिले के चौसा की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी सुबोध भागलपुर जिले के बिहपुर मिल्की का रहने वाला था. सुबोध यादव के ऊपर कई थानों में लूट, डकैती, फिरौती जैसे जघन्य अपराध के कई मामले दर्ज है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है. 

12 घंटे में दूसरा मर्डर

इससे पहले अपराधियों ने चौसा के लौआलगान में राजद नेता निवासचंद्र उर्फ मुन्ना यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह लौआलगान पूर्वी पंचायत के पूर्व सरपंच थे. वह अपने घर से बाइक से चौसा जा रहे थे. इस दौरान ही लौआलगान मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए. आसपास के लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.