ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने ग्रामीण को मारी गोली, हालत नाजुक

CHAPRA: किराना दुकान में लूटपाट के दौरान अपराधियो ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया बाजार में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने ग्रामीण को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: किराना दुकान में लूटपाट के दौरान अपराधियो ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिया बाजार में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि अपराधी दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा बाजार स्थित एक गल्ला व्यवसायी की दुकान में लूटपाट कर रहे थे। 


जिसकी सूचना चमरहिया बाजार में मौजूद लोगों को मिल गयी। जिसके बाद लोगों ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें अपराधियों की गोली से बबन सिंह के पुत्र सरोज सिंह को पेट मे गोली लग गयी। ग्रामीणों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया


 जिसे इलाज के लिए दाउदपुर थाना पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। जिन्हें पकड़ने का प्रयास चमरहिया बाजार में किया  गया था लेकिन अपराधियों ने ग्रामीणों पर गोली चला दी।


 पकड़े गए अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी सिवान जिला के चैनपुर का रहने वाला है। अपराधियों की गोली से घायल सरोज सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वही घायल अपराधी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

टैग्स