मोतिहारी में हथियार के बल पर 1.15 लाख की लूट, अपराधियों ने शिक्षक को बनाया निशाना

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 1:48:34 PM

मोतिहारी में हथियार के बल पर 1.15 लाख की लूट, अपराधियों ने शिक्षक को बनाया निशाना

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शिक्षक से 1.15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कोटवा थाना इलाके की है. जहां दिनदहाड़े कोटवा बाजार से हथियार के बल पर 1.15 लाख की लूट हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक कैश 1.15 लाख रुपये लेकर कोटवा ओवर ब्रिज होते हुए अपने घर जा रहे थे तभी पहले से उनका पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. उसके बाद उन्होंने शिक्षक के ऊपर बंदूक भिड़ाकर उससे रुपये लूट लिए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कोटवा थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक ने पुलिस को बताया है कि वह पैसे लेकर जसौली स्थित अपने घर थे तभी अपराधी उनपर हमला बोल दिए. शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट