मोतिहारी में बंदूक के बल पर एक लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 22, 2019, 6:16:58 PM

मोतिहारी में बंदूक के बल पर एक लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के केसरिया-खजुरिया रोड की है. जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को निशाना बनाया है. अपराधी एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से भाग निकले. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि तीन की संख्या में आये अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट