ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

VIP ने एक सीट पर उम्मीदवार का किया एलान, सुमन कुमार होंगे झंझारपुर से महागठबंधन के कैंडिडेट

PATNA : हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। महागठबंधन में सहनी को तीन सीटें मिली

VIP ने एक सीट पर उम्मीदवार का किया एलान, सुमन कुमार होंगे झंझारपुर से महागठबंधन के कैंडिडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। महागठबंधन में सहनी को तीन सीटें मिली हैं। वीआईपी जल्द ही दो अन्य सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।


दरअसल, महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को आरजेडी ने अपने कोटे की तीन सीटें दी है। बिहार की तीन सीटों पर सहनी की पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली है। तीन सीटों में से एक पर वीआईपी ने अपने उम्मीदवार का रविवार को एलान कर दिया।


वीआईपी ने झंझारपुर संसदीय सीट से सुमन कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि जल्द ही अन्य दो सीटों गोपालगंज और मोतिहारी सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि राजद को I.N.D.I.A  गठबंधन में बिहार की 26 सीटें मिली हैं, जिसमें से आरजेडी ने तीन सीटें वीआईपी को दी है।


VIP ने एक सीट पर उम्मीदवार का किया एलान, सुमन कुमार होंगे झंझारपुर से महागठबंधन के कैंडिडेट