ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा से सांसद रहे पूर

लोकसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है।


जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री फातमी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लिखा कि, “मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं”। फातमी के इस्तीफे को जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर फातमी नाराज चल रहे थे और दरभंगा और मधुबनी की सीट बीजेपी को दिए जाने की वजह से उन्होंने जेडीयू को गुडबॉय बोल दिया है। कहा जा रहा है कि फातमी जल्द ही अपने पुराने घर आरजेडी में वापसी करेंगे और आरजेडी के टिकट पर दरभंगा या मधुबनी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।


लोकसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा