ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। करीब करीब सभी राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेता हाथ का साथ छोड़ रहे हैं। अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। करीब करीब सभी राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेता हाथ का साथ छोड़ रहे हैं। अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।


दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पिछले लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे हैं। मनीष खंडूड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मनीष खंडूड़ी ने एक्स पर लिखा कि वे स्वेच्छा से पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं।


लोकसभा चुनाव से पहले मनीष के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है। इससे पहले की कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करती, इससे पहले ही पार्टी के एक दिग्दज नेता ने कांग्रेस को गुडबाय कह दिया है।