ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

लोकसभा चुनाव 2024 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, पोलिंग बूथ पर जमकर मारपीट और पथराव

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं। कूचबिहार

लोकसभा चुनाव 2024 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, पोलिंग बूथ पर जमकर मारपीट और पथराव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं। कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं चांदमारी इलाके में भी बीजेपी के बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इन घटनाओं के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है।


कूचबिहार के चांदमारी इलाके में जमकर पथराव की खबर है। इसका इस वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों तरफ से जमकर पथराव हो रहा है। पथराव के कारण इलाके में वोटिंग प्रभावित होने की आशंका है। बीजेपी पहले से ही कहती आ रही है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा हो सकती है। यही वजह है कि बीजेपी ने इस हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।


वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की है। तृणमूल के बूथ एजेंट के साथ मारपीट की गई है। जिसमे कई लोग घायल हों गए हैं। टीएमसी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं। वहीं बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में अपना हाथ होने से साफ़ इनकार किया है और कहा है कि यह टीएमसी की अंदरुनी कलह है। इसमें बीजेपी का कोई हाथ नहीं है।