ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, आम वोटर्स के साथ कतार में खड़े दिखे JDU सांसद संजय झा

MADHUBANI: देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भ

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, आम वोटर्स के साथ कतार में खड़े दिखे JDU सांसद संजय झा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।


बिहार में पिछले दो चरण की वोटिंग में भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था हालांकि भीषण गर्मी और लू के कारण वोटिंग का फाइनल प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव से कम हो गया था। तीसरे चरण की वोटिंग में बिहार का मौसम मेहरबान हुआ और सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे हैं।


झंझारपुर स्थित अपने पैतृक घर वोट देने पहुंचे जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा आम मदताताओं की तरह मतदान केद्र पर कतारबद्ध नजर आए। जेडीयू सांसद लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनकी बारी आई वे मतदान केंद्र के भीतर पहुंचे और सामान्य मतदाता की तरह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


बता दें कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी मतदान हुआ है। झंझारपुर में सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि सुपौल में 9 बजे तक 11.41 प्रतिशत, अररिया में 9 बजे तक 10.97 फीसदी, मधेपुरा में 10.71 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है।