ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा उपहार

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की कल अहम बैठक होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में आम जनता के लिए लोक लुभावन फैसले लिए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्र

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा उपहार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की कल अहम बैठक होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में आम जनता के लिए लोक लुभावन फैसले लिए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम चार बजे मीटिंग होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सभी मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में वैसे तो सबसे अधिक सरकारी कर्मियों को उपहार दिए जाने की चर्चा है। 


दरअसल, होली का पर्व नजदीक है और लोकसभा का चुनाव तारीखों का एलान भी होना है। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक में सरकारी कर्मियों के डीए बढ़ाए जाने की चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही युवाओं के लिए नौकरी और महिलाओं को लेकर इस कैबिनेट बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए जाने की चर्चा तेज है। यह कैबिनेट बैठक उस समय में भी बुलाई गयी है जब इसके विस्तार की चर्चा तेज है। अभी वर्तमान में कैबिनेट के अंदर 9 मंत्री ही मौजूद हैं, ऐसे में एक मंत्री के पास कई सारे विभागों की जवाबदेही है। लिहाजा कैबिनेट विस्तार होने से उनके लिए भी थोड़ी आसानी होगी। 


जानकारी हो कि,सरकार के बनने के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा बिहार में नए चेहरों को मौका देना चाहती है, संभवत: इसलिए अभी मंथन का दौर जारी है। हालांकि, कुछ स्तरों पर कहा जा रहा था कि शायद भाजपा के भीतर नाराजगी की बात है, लेकिन भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। दूसरी ओर यह भी खबर आई थी कि जदयू के विधायकों पटना में रहने का आदेश दिया गया है। इससे माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर ही यह आदेश जारी किया गया है।