प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 03 Apr 2024 03:20:44 PM IST
- फ़ोटो
DESK : ओलम्पिक में कांस्य पदक जितने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह बुधवार को भाजपा की चुनावी रिंग में उतर गए हैं। इस मुक्केबाज के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि दिल्ली में भी बड़े चुनावी लाभ की बातें कही जा रही है। विजेंदर सिंह हरियाणा के भिवानी के ही रहने वाले हैं औैर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा के खिलाफ जाटों की नाराजगी की जो चर्चाएं चल रही हैं, उससे निपटने में भी पार्टी को अब मदद मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, विजेंदर सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की थी और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। जबकि, हाल ही में विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन और दिल्ली में धरना देने वाली महिला पहलवानों का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने महिला पहलवानों के समर्थन में काफी कुछ कहा था। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले उनके पाला बदलने से लोगों में थोड़ी हैरानी भी देखी जा रही है।
वहीं, भाजपा का मेंबरशीप लेने के बाद बुधवार को विजेंदर सिंह ने कहा कि भाजपा में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में खिलाड़ियों को जो मान-सम्मान मिला है, वह अहम है। मैं चाहूंगा कि इस पार्टी में रहकर मैं खिलाड़ियों को सम्मान दिला सकूंगा। आज जब हम विदेशों में खेलने जाते हैं तो अलग ही माहौल होता है।
बताते चलें कि, विजेंदर सिंह की भाजपा में एंट्री चौंकाने वाली है। विगत मंगलवार की रात तक विजेंदर राहुल गांधी के ट्वीट्स को रिट्वीट कर रहे थे। ऐसे में अचानक उनके भाजपा में शामिल होने की खबर कांग्रेस के लिए भी चौंकाने वाली है। विजेंदर सिंह को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी के हाथों शिकस्त मिली थी।