Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार Bihar Assembly Election 2025 : जानिए आज शाम 5 बजे से किन चीजों पर लग जाएगी रोक, साइलेंस पीरियड लागू होने के बाद आयोग इन चीजों पर रखती हैं सख्त निगरानी Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
1st Bihar Published by: Updated Wed, 27 Oct 2021 02:30:36 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 8 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ होगी। महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद थे। अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गंगा के कई घाटों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर अप्रोच पथ की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। छठ पूजा से पहले कार्यों को पूरा करने का निर्देश पहले से ही दिया जा चुका है। कार्य की प्रगति को देखने बुधवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कई मंत्री और अधिकारी पटना के गांधी घाट से स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न घाटों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस बार कई जगहों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। यदि स्थिति यही रही तो छठव्रतियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसे लेकर गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की जा रही है। अभी छठ पूजा शुरू होने में करीब दस दिन बचे है ऐसे में गंगा के जलस्तर में कमी होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। खुद सीएम नीतीश कुमार ने आज गंगा घाटों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।
गौरतलब है कि इस साल छठ पूजा का त्योहार 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। 11 नवम्बर को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन होगा।
 





