Hindi News / news / लॉकडाउन के बीच बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने महिला को मारी ताबड़तोड़ गोली

लॉकडाउन के बीच बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने महिला को मारी ताबड़तोड़ गोली

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 29, 2020, 8:22:02 PM

लॉकडाउन के बीच बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने महिला को मारी ताबड़तोड़ गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी है. देर शाम महिला को गोली मार अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के डंडारी थाना इलाके की है. जहां महीपा टोल पंचायत के हरदिया गांव के पास अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी है. मृतक महिला की पहचान सागर सिंह की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने घर से आटा पिसाने के लिए मील पर गई हुई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी. 


इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक महिला के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है. गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुट गई है.