Hindi News / news / हाईकोर्ट जजों की निय़ुक्ति में जातिवाद का आरोप, वकीलों का एक गुट करेगा...

हाईकोर्ट जजों की निय़ुक्ति में जातिवाद का आरोप, वकीलों का एक गुट करेगा आंदोलन

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 8:56:23 AM

हाईकोर्ट जजों की निय़ुक्ति में जातिवाद का आरोप, वकीलों का एक गुट करेगा आंदोलन

- फ़ोटो

PATNA: पटना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए भेजी गयी सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वकीलों के एक गुट ने इस सूची में जातिवाद और वंशवाद का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने का एलान कर दिया है. उनका आरोप है कि हाईकोर्ट का जज बनाने के लिए भेजी गयी सूची में खास लोगों को तरजीह दी गयी है. वकील करेंगे आंदोलन हाईकोर्ट के वकीलों के एक गुट ने 'लायर्स अगेंस्ट कॉलेजियम' नाम की संस्था बनायी है. इस संस्था का आरोप है कि पटना हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने वकील कोटे से जज बनाने के लिए जिन पंद्रह नामों की सूची तैयार की है उसमें मेरिट को तवज्जो नहीं दी गयी है. सूची में खास लोगों को तरजीह दी गयी है. जाति, वंश और क्षेत्रवाद को देखकर सूची तैयार की गयी है. वकीलों के इस गुट ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को भी शिकायत भेजी है. हालांकि वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा सोमवार को वकीलों का ये गुट हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन कर कॉलेजियम द्वारा भेजी गयी सूची को जलायेगा. वकीलों की राजनीति हालांकि इन आरोपों से हाईकोर्ट के ज्यादातर वकीलों ने खुद को अलग रखा है. इस आंदोलन में कोई बड़ा वकील शामिल नहीं हो रहा है. वकीलों के दूसरे गुट का कहना है कि ऐसे आंदोलन की रूपरेखा उन लोगों ने रची है जो खुद जज बनने को प्रयासरत थे. उनकी दाल नहीं गली तो गिनती के लोगों से आंदोलन शुरू करा दिया है.