ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार के इस जिले में सांप के डसने से लड़की समेत दो की मौत, बरसात में बढ़े मामले

Bihar News: रोहतास जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक किसान और सो रही एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास में सर्पदंश के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात की शुरुआत के साथ ही जहरीले सांपों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय किशोरी और एक 60 वर्षीय किसान शामिल हैं।


पहली घटना परसथुआ थाना क्षेत्र के कतथराई गांव की है। यहां खेत में काम कर रहे किसान सुदामा सिंह को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुदामा सिंह की उम्र करीब 60 साल थी।


वहीं दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव में हुई, जहां 13 साल की प्रीति कुमारी को सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। सोमवार को भी अगरेर थाना के पिपरी गांव में किसान लक्ष्मण तिवारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण सांपों के बिलों में पानी भर गया है, जिससे वे बाहर निकलकर लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। इससे सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ती घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता