ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

PCR वैन पर हमला करने वाले 7 नक्सली गिरफ्तार, हमले में 4 जवान हुए थे शहीद

LATEHAR: पीसीआर वैन पर हमला करने वाले 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई सामान बरामद हुआ है. नक्सलियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LATEHAR: पीसीआर वैन पर हमला करने वाले 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई सामान बरामद हुआ है. नक्सलियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे. यह घटना 22 नवंबर को को चंदवा के लुकईया में हुई थी.

लेवी का 5 लाख रुपए बरामद

नक्सलियों के गिरफ्तार पर डीआईजी एबी होमकर नेपीसी कर जानकारी दी और कहा कि नक्सलियों के पास से लूट के कारतूस, वर्दी, लेवी के पांच लाख रुपए बरामद किए गए. घटना की जांच कर रही टीम को पता चला था कि पांच जनवरी को एमसीसी के सबजोनल कमांडर रविंद्र गंझू अपने तीन साथियों के साथ बाइक से चंदवा के किसी ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए आया है. जिसके बाद चंदवा पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और निशानदेही पर बाकी नक्सलियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 

हथियार लूटने की थी कोशिश

गिरफ्तार नक्सलियों में बैजनाथ गंझू, कुंवर गंझू, राजेश गंझू, सुनील गंझू, फगुना गंझू, संजय गंझू, नरेश गंझू, शामिल है. इन नक्सलियों के पास पुलिस का कारतूस, तीन बाइक, पांच मोबाइल समेत लाखों कैश मिला है. नक्सलियों ने घटना की शाम सड़क किनारे शॉल ओढ़ कर अंदर हथियार छुपाए हुए थे. सभी वैन के पास जाते ही फायरिंग करने लगे थे. गोली लगते ही तीन जवान शहीद हो गए थे. जबकि एक जवान इलाज के दौरान शहीद हुए थे. नक्सलियों ने यह हमला हथियार लूटने के लिए किया था. लेकिन जवावी कार्रवाई के बाद नक्सली पीछे हट गए थे. इस घटना के बाद काफी राजनीति भी हुई थी.

टैग्स