1st Bihar Published by: Updated Aug 11, 2021, 6:08:39 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार लंबी छुट्टी पर हैं। 9 अगस्त से 7 सितंबर 2021 तक 30 दिनों की छुट्टी पर हैं। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया है। गृह विभाग ने अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा जितेंद्र सिंह गंगवार को एडीजी हेड क्वार्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
