ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

सजायाफ्ता लालू RIMS से वीडियो कॉल के जरिये जुड़े, परिवार वालों के सामने काटा केक, जेल मैनुअल पर सवाल

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव लंबे वक्त से रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. अपने जन्मदिन क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव लंबे वक्त से रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर लालू यादव आज परिवार वालों के साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और उनके सामने ही केक काटा. लालू यादव का केक काटने वाला वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल मैनुअल पर सवाल खड़े हो गए हैं और साथ ही साथ हेमंत सरकार पर भी.

रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद ने केक काटे. इस दौरान लालू मुस्कुराते हुए नजर आए. लालू प्रसाद ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी परिजनों से बात की है. तेजस्वी यादव ने भी जन्मदिन के मौके पर पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनको जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान दोनों में लंबी बातचीत भी हुई.  

सजायाफ्ता लालू RIMS से वीडियो कॉल के जरिये जुड़े, परिवार वालों के सामने काटा केक, जेल मैनुअल पर सवाल

रांची में कटा केक

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर रांची के रिम्स परिसर में गरीब महिलाओं से 73 पाउंड का केक काटवाया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि 30 हजार रुपए यह केक बनवाया गया था. इस केक का आर्डर हफ्ते भर पहले ही दिया गया था.  तेजस्वी यादव भी आज पिता लालू यादव मुलाकात करने के लिए पहुंचे. इधर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आधी रात को ट्वीट कर अपने पिता को बधाई दी है. तेज प्रताप ने लालू को केक खिलाते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की है और कहा है कि फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे हीरो को जन्मदिन की बधाई.  तेज प्रताप यादव पटना सिटी पहुंचकर पटन देवी मंदिर में पूजा किया और गरीबों के खाना खिलाया.बता दें कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद चारा घोटाला केस में सजा काट रहे हैं. लालू को 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में कई सालों से हो रहा है.  



टैग्स