ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

लालू यादव को मिलेगी केवल दो पीस मछली, रिम्स के डॉक्टरों ने बनाया डायटचार्ट

RANCHI : चारा घोटाले के दोषी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल में हैं और जेल की कस्टडी में रहते हुए रांची स्थित रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. कई बीमारियों से जूझ रहे आर

लालू यादव को मिलेगी केवल दो पीस मछली, रिम्स के डॉक्टरों ने बनाया डायटचार्ट
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : चारा घोटाले के दोषी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल में हैं और जेल की कस्टडी में रहते हुए रांची स्थित रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. कई बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डॉक्टरों की निगरानी में हैं. लालू यादव का किडनी इंफेक्शन फिर से बढ़ा हुआ है, इसको लेकर डॉक्टर चिंतित हैं और उनके खान-पान पर ध्यान दे रहे हैं.


रांची के रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शुक्रवार को मछली खाने की इच्छा जतायी है. जिसके बाद डायटिशियन ने उन्हें सप्ताह में एक बार मछली खाने की सलाह दी है. और वह सिर्फ दो पीस मछली खा सकते हैं. लगातार लालू यादव के डायट को लेकर उठ रहे सवाल पर भी अब विराम लग गया है, रिम्स की ओर से लालू यादव को डायट चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है. जिसमें उन्हें हाई बायोलॉजिकल प्रोटिन डायट लेने की सलाह दी गई है, इसमें अंडे की सफेदी, छेना शामिल है.


उनकी किडनी खराब है जिस कारण उन्हें अन्य तरह की प्रोटिन नहीं लेने की सलाह दी गई है. इसके अलावा डायटिशियन ने लालू यादव को पानी पीने के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया है. लालू यादव को बिना किसी मनाही के पानी पीने को कहा है.


डायटिशियन मिनाक्षी ने बताया कि लालू यादव मछली खाने के शौकिन है. उन्होंने मछली खाने के बारे में पूछा है जिसके बाद उन्हें बताया गया है कि मछली बनाने से पहले उसे उबले हुए पानी में दस मिनट तक डालकर रखें. इसी तरह चीकन भी खाने की सलाह दी गई है, जिसमें इसे भी इसी तरह पकाने को कहा गया है.


आपको बता दें कि लालू प्रसाद के किडनी फंक्शनिंग की स्थिति पांचवे स्टेज पर पहुंच गई है. जिसके बाद उन्हें विशेष मॉनिटरिंग में रखा गया है. डा विद्यापति ने बताया कि उनकी किडनी 20 प्रतिशत ही काम कर रही है. ऐसे में उन्हें बायोलॉजिकल प्रोटिन छोड़कर कुछ नहीं लेना होगा. इसके अलावे नमक की मात्रा भी कम लेनी होगी और डायबेटिक डायट पर उन्हें रहना होगा.

टैग्स