1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2019, 10:05:27 AM
- फ़ोटो
PATNA : चारा घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव की मानहानि से जुड़े एक मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में आज पेशी होनी है. एमपी एमएलए कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था.
जिसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज लालू यादव कोर्ट में पेश होंगे. एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव नयन की अदालत में पेश किए जाएंगे.
क्या है मामला
भागलपुर के एक रिटायर अधिकारी उदय कांत मिश्रा ने 2017 में एक परिवाद मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि भागलपुर की एक सार्वजनिक सभा में लालू प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भी आते हैं उन्हीं के घर ठहरते हैं. उन्होंने कहा था कि वादी सृजन घोटाला के आरोपितों का संरक्षक है. जिसके बाद उदय कांत मिश्रा ने लालू प्रसाद यादव पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था.