ब्रेकिंग न्यूज़

Parbatta Assembly : परबत्ता में जनसभा के दौरान कुर्सी टूटी, मंच पर चिराग और देवेंद्र फड़णवीस गिरे धड़ाम! Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Anant Singh : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मोकामा में 'ललन बाबु' संभालेंगे कमान, बदल जाएगा मोकामा का समीकरण Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला? ANANT SINGH : CJM कोर्ट में पेशी के बाद बेउर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'छोटे सरकार' NEET Exam: भारत में मेडिकल एजुकेशन में बड़ा बदलाव, NEET नहीं...अब यह परीक्षा बदलेगी डॉक्टर बनने की पूरी प्रक्रिया; जानें डिटेल Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई बिहार पुलिस, दो अन्य आरोपी के साथ CJM के सामने होगी पेशी Anant Singh: अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही चर्चा में आए दोनों जुड़वा बेटे, जानिए कहां तक की है पढ़ाई और चुनाव लड़ने को लेकर क्या है विचार? Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

लालू-तेजस्वी की बढ़ेगी मुश्किलें ! RJD के विधायक ने मां दुर्गा को लेकर कह दी गंदी बातें, जानिए क्या है पूरा मामला

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Fri, 27 Oct 2023 09:02:33 AM IST

लालू-तेजस्वी की बढ़ेगी मुश्किलें ! RJD के विधायक ने मां दुर्गा को लेकर कह दी गंदी बातें, जानिए क्या है पूरा मामला

- फ़ोटो

SASARAM : दुर्गा एक काल्पनिक कहानी है। वो उस कहानी का महज एक पात्र है। मैं मान लेता यदि दुर्गा जी या हमारे देश में मनुबादी के अनुसार 33 करोड़ देवी देवता हैं। लेकिन, जब भारत गुलाम हुआ उस समय भारतीय की संख्या 30 करोड़ था और देवी - देवता की संख्या 33 करोड़।  तो मैं उनलोगों से पूछना चाहता हूं जिसने यह लिखा कि महिषासुर के करोड़ - करोड़ सेना से दुर्गा ने लडाई लड़ा और महिषासुर का संहार किया तो मुट्ठी भर अंग्रेज जो भारत को गुलाम बनाए हुए थे तो उस समय मां दुर्गा क्या कर रही थी ? यह वातें लालू - तेजस्वी के काफी करीब कहे जाने वाले पार्टी के विधायक फ़तेह बहादुर सिंह ने कही है। 


दरअसल,  डेहरी के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने देवी दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है तथा उन्हें काल्पनिक बताते हुए कहा है कि-  देवी दुर्गा का कहीं कोई अस्तित्व नहीं है। यह मनगढ़ंत कहानी है। उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज बताया तथा कहा कि- महिषासुर उनके पूर्वज थे। मां दुर्गा का कहानी मनगढ़ंत है इसमें कोई सच नहीं है। 


विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर देवी दुर्गा का अस्तित्व था तो ब्रिटिश हुकूमत के समय उन्होंने क्यों नहीं आकर भारत को बचा लिया। अगर वह तीनों लोक की देवी थी तो क्या भारत में उस तीनों लोक में नहीं  है। उन्होंने दुर्गा पूजा जैसे आयोजन को फिजूल खर्ची बताया। उन्होंने यह भी कहा कि- बाल्मीकि रामायण के अनुसार गौतम बुद्ध पहले आए तथा राम बाद में आए। उन्होंने देवी दुर्गा तथा भगवान शिव के संबंध पर भी आपत्ति दर्ज किया।


मालूम हो कि, इससे पहले भी डिहरी के राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह ने ब्राह्मणों पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ब्राह्मणों में न्यायिक चरित्र नहीं है। आरजेडी विधायक ने कहा कि अंग्रेजों ने भी कानून बना कर ब्राह्मणों को जज बनाने से इंकार किया था। उन्होंने कहा कि मनुवाद के अनुसार कुकर्मी ब्राह्मणों को भी दंडित किया जाना है। 


उधर, फतेह बहादुर सिंह के इन विवादित बोल को लेकर जिले के डेहरी में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने राजद विधायक का पुतला दहन किया। इस दौरान काफी संख्या में हनुमान मंदिर से भाजपा, बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता विधायक के खिलाफ एकजुट हुए। हिंदू संगठनों ने डेहरी विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और थाने चौक पर उनका पुतला दहन किया। वहीं इस मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजद विधायक ने जिस तरह से हिंदुओं के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त से बाहर है। वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नहीं तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।