ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, इन मुद्दों पर 20 मिनट तक हुई बातचीत

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आए आ रही है जहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राबड़ी पहुंचे हैं। ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाका

लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, इन मुद्दों पर 20 मिनट तक हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आए आ रही है जहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राबड़ी पहुंचे हैं। ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज दोपहर 12:30 बजे राबड़ी आवास पहुंचे जहां उनकी लालू यादव के साथ 20 मिनट तक वार्तालाप हुई। इन दोनों के बीच इंडिया गठबंधन की अगली बैठक और अन्य तरह की राजनीतिक चर्चाओं को लेकर बातचीत करने गए थे। लालू प्रसाद से मिलने जाने से पहले ललन सिंह सीएम हाउस के तरफ गए । उसके बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे। 


दरअसल, बिहार में महागठबंधन सरकार की  राजनीतिक बिसात राबड़ी आवास में बिछाई जा रही है। पिछले कुछ सप्ताह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंच कर लालू से मुलाकात कर रहे हैं तो अब आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। ललन सिंह ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। ऐसे में बिहार की राजनीति को लेकर कुछ नया होने की चर्चा शुरू हो गई है। 


मालूम हो कि, इससे पहले भी ललन सिंह पिछले सप्ताह लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस दरमियां लालू प्रसाद का पूरा परिवार लैंड फॉर जॉब स्कैम की पेशी के लिए नई दिल्ली गया हुआ था। जिसके कारण ललन सिंह को वापस लौटना पड़ा था। ऐसे में आज फिर से ललन सिंह राबड़ी आवास से मिलने पहुंचे हैं।