ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

टिकट के लिए लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे 100 से अधिक RJD नेता, बंगले के बाहर लगी भीड़

RANCHI: भले ही बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, लेकिन बिहार के आरजेडी नेता रांची में डेरा डाले हुए हैं. आज 100 से अधिक आरजेडी नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची प

टिकट के लिए लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे 100 से अधिक RJD नेता, बंगले के बाहर लगी भीड़
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: भले ही बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, लेकिन बिहार के आरजेडी नेता रांची में डेरा डाले हुए हैं. आज 100 से अधिक आरजेडी नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची पहुंचे हैं. जिस बंगले में लालू को शिफ्ट किया गया है वहां पर मुलाकात के लिए डेरा डाले हुए हैं. सभी लालू प्रसाद से मिलना चाहते हैं. सभी चाहते हैं कि लालू से मिलकर वह अपनी टिकट का दावेदारी पेश कर सकें. 

मुलाकात पर रोक के बाद भी पहुंच रहे नेता

लालू प्रसाद से बाहरी लोगों के मुलाकात करने पर रोक है. उसके बाद भी आरजेडी के सैकड़ों नेता टिकट की चाहत में लालू प्रसाद से मुलाकात करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले ही 300 से अधिक नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए गए थे. आरजेडी नेता चाहते हैं कि सभी मिलकर लालू प्रसाद से अपनी-अपनी दावेदारी पेश करें. लेकिन मुलाकात सबका संभव नहीं है. कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद से मिलने के लिए हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पहुंची हुई थी. हेमंत सोरेन भी इससे पहले मिल चुके हैं. 



बंगले के बाहर लग रही भीड़

लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. इस बंगले पर ही मुलाकाती पहुंच रहे हैं. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं. तेज प्रताप भी मिलने गए थे तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. उसी तरह से लालू के बंगले के बाहर नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले माह ही आरजेडी की एक महिला विधायक लालू से मिलकर टिकट की दावेदारी पेश करने गई थी. लेकिन रांची जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया था. लालू से मिलने रांची जा रहे दो नेताओं की कार हादसे में हजारीबाग में मौत भी हो गई थी.


टैग्स