ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

कोरोना के कारण लालू प्रसाद का टहलना हुआ बंद, टेंशन से बढ़ा शुगर

RANCHI: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद के टहलने पर रोक लगा दिया गया है. वह पेइंग वार्ड से दस दिनों से बाहर नहीं निकले हैं. जिसके कारण उनका शुगर बढ़ गया है. जिसक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद के टहलने पर रोक लगा दिया गया है. वह पेइंग वार्ड से दस दिनों से बाहर नहीं निकले हैं. जिसके कारण उनका शुगर बढ़ गया है. जिसके बाद डॉक्टरों ने इंसुलिन की मात्रा बढ़ा दी है. 

कोरोना को लेकर लिया गया फैसला

रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनाया जा रहा है. यही नहीं सोते वक्त उनके मुंह में गमछा रहता है. डॉक्टरों ने लालू को कम से कम 12 घंटे मास्क लगाने को बोला है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि उनकी उम्र अधिक है और पहले से ही वह कई बीमारियों से पीडि़त हैं. ऐसे में उनके सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.


इंसुलिन की बढ़ाई गई डोज

लालू प्रसाद की सेहत में किसी तरह का उतार-चढ़ाव खास नहीं है. फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन अधिक समय से कमरे में बंद रहने के कारण थोड़ा परेशान और टेंशन में है. फिलहाल उनका थोड़ा शुगर बढ़ा हुआ है. कंट्रोल करने के लिए डॉक्टरों ने इंसुलिन की डोज बढ़ा दी है. बता दें कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के वार्ड के बगल में ही कोरोना मरीज को रखा गया है. इसको लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को करीब 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है. 

टैग्स