ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

लालू पर कोरोना का खतरा, पेइंग वार्ड से हटाने की हो रही तैयारी

RANCHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की भले ही कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आई हो. लेकिन उनपर कोरोना का खतरा बना हुआ है. इस खतरे से बचाने के लिए उनको पेइंग वार्ड से हटाया जाएगा.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की भले ही कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आई हो. लेकिन उनपर कोरोना का खतरा बना हुआ है. इस खतरे से बचाने के लिए उनको पेइंग वार्ड से हटाया जाएगा. 

सेवादार निकला है कोरोना पॉजिटिव

रिम्स में कई बीमारियों का इलाज करा रहे सजायाफ्ता लालू प्रसाद कई सालों से रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है. इनकी सेवा में सेवादार भी रहते हैं, लेकिन उनका सेवादार ही कोरोना पॉजिटिव निकल गया है. जिसके बाद रिम्स प्रशासन ने लालू प्रसाद का टेस्ट कराया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. जिसके बाद लालू ने राहत की सांस ली थी. लालू प्रसाद के तीनों सेवादारों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. एक को कोविड19 वार्ड में भर्ती किया गया है. जबकि जेल प्रशासन की अनुमति से दो नये सेवादार नियुक्त कर दिए गए.

अलर्ट पर रिम्स प्रशासन

लालू को कोरोना से बचाने के लिए रिम्स प्रशासन का खास फोकस हैं. जिस फ्लोर पर लालू  भर्ती है उसको सैनिटाइज कराया गया है. वही, लालू के इलाज में लगी नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये. लालू प्रसाद की डाइट में काढ़ा व अदरकवाली चाय को शामिल करने के लिए कहा गया. बता दें कि लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती और रिम्स में ही कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. आसपास में कई संक्रमित भी है. जिससे संक्रमण के खतरे के बीच उनको दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी हैे.