ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लालू परिवार पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले..'न नौ मन तेल होगा.. न राधा नाचेगी'

JAMAUI : बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों

 लालू परिवार पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले..'न नौ मन तेल होगा.. न राधा नाचेगी'
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMAUI : बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और आम जनता को एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुबह नई दिल्ली से देवघर होते हुए दोपहर 12 बजे पहले जमुई पहुंचे। जहां श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास की पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगे। राजनाथ सिंह ने जमुई की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वहां की जनता से चिराग के जीजा अरुण भारती को अपना आशीर्वाद देने की अपील की। कहा कि चिराग पासवान एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतनी रन बनाने की क्षमता चिराग पासवान रखते हैं। आज मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का जो सपना था, उसे वे निश्चित रूप से साकार करेंगे। जमुई में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह बांका के लिए रवाना हो गये। 


बांका के शंभुगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2.30 बजे उन्होंने दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले राजनाथ सिंह जमुई में लालू परिवार पर जमकर बरसे। राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को लेकर कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। जो लोग खुद ही बेल पर जेल से हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे? 


उन्होंने कहा कि आरजेडी का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बनेगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेगा। वही तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में बैठक मछली खाने पर कहा कि आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की क्या जरूरत है? मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। रक्षामंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


टैग्स