ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

लालू जी खाता नहीं खोल पाए तुम क्या खोलोंगे, सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला बड़ा हमला

PATNA: रांची में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी की। जहां मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के घर से 25 करो

लालू जी खाता नहीं खोल पाए तुम क्या खोलोंगे, सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला बड़ा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रांची में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी की। जहां मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। भारी मात्रा में कैश मिलने को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश के लूटेरों को आज नहीं तो कल जेल में जाना ही है। 


उन्होंने आगे कहा कि अभी 30 करोड़ से अधिक राशि पकड़ा रही है। जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर तो कार्रवाई होगी ही। ईडी और सीबीआई जवाब मांग रही है कि इतने पैसे आपके घर में कहां से आई। भ्रष्टाचार में लिप्ट लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


वही सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि देश में इंडी गठबंधन के लोग जीत का सपना देख रहे हैं। लालू जी भी यह सपना देख रहे हैं कब उनका बेटा देश का प्रधानमंत्री बन जाए। पिछले दस दिनों से तेजस्वी यादव बोल ही रहे हैं कि मेरी सरकार आएगी तो मैं यह काम करूंगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले खाता तो खोल लो भाई..लालू जी खाता नहीं खोल पाए तुम क्या खाता खोलोंगे। 

टैग्स