NHAI projects Bihar : बिहार को मिली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने दी मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले में पुलिस वाहन और ट्रक में टक्कर, कई जवान घायल Illegal Liquor Trade : पटना में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल; अवैध शराब नेटवर्क पर कसा शिकंजा Bihar Election: बिहार चुनाव के नतीजों पर बहस बनी जानलेवा, राजद समर्थक भांजे को उसके ही मामाओं ने उतारा मौत के घाट Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव: पहले चरण में NDA को 85% सीटें, दूसरे चरण में भी जारी रहा दबदबा—जानें पूरा हाल Bihar politics : आधी रात में चार्टर प्लेन से दिल्ली तलब ललन सिंह–संजय झा, जानिए शपथ ग्रहण से पहले अचनाक क्या हुआ Nitish kumar oath ceremony : गांधी मैदान में सीएम शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियां, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति की संभावना Bihar Constable Exam : बिहार में 25,847 पदों पर अटकी भर्ती को मिली रफ्तार, सिपाही से दारोगा तक सभी परीक्षाएं तेजी से पूरी होंगी; मिल गया निर्देश Lalu family feud : लालू परिवार में संग्राम: रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप भड़के, बोले—जयचंदों को अंजाम भुगतना होगा RJD internal conflict : चुनावी हार के बाद लालू परिवार में कलह पर पहली बार बोले लालू, तेजस्वी के आवास पर विधायकों की अहम बैठक में दिए यह निर्देश
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 21 Nov 2023 11:44:33 AM IST
- फ़ोटो
LAKHISARAI : बिहार में छठ पूजा के दौरान लखीसराय में मौके पर सुबह वाले अर्घ्य के दिन सोमवार को घाट से लौट रहे एक परिवार पर सनकी युवक ने ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों को गोली लगी थी। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई थी। जबकि घर के चार सदस्य घायल हैं। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को जांच और पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में हुई घटना पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का मामला है। फायरिंग करने वाले आरोपित युवक आशीष चौधरी ने पांच साल पहले ही दुर्गा कुमारी से शादी की थी। आशीष चौधरी को इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके चलते बात यहां तक पहुंच गई।
वहीं,विवादों के बाद दुर्गा कुमारी ने आशीष के साथ रहने से मना कर दिया था। हालांकि आशीष चौधरी उसे अपने साथ रखना चाहता था। दुर्गा के माता-पिता से भी दुर्गा को अपने साथ रखने के संबंध में आशीष की बातचीत हुई थी। हालांकि लड़की के माता-पिता भी नहीं माने. इसी आक्रोश में आशीष चौधरी ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि जातीय तनाव जैसी अब तक कोई बात नहीं है। आशीष चौधरी द्वारा लिखित दस पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है। इसमें इन सारी बातों का जिक्र किया गया है।आशीष चौधरी के चार सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है। पुलिस की टीम आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
उधर, लखीसराय में सोमवार की सुबह छह लोगों पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई थी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से तीन लोगों का पटना में और एक का लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में मृतक दोनों भाइयों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। गोलीबारी के बाद शुरुआत में यह बात सामने नहीं आई थी कि आशीष और दुर्गा की शादी पहले ही हो चुकी है। पुलिस को जांच के दौरान मिले नोट और आशीष के चार सहयोगियों से पूछताछ के बाद कुछ-कुछ चीजें सामने आ रही हैं।