ब्रेकिंग
महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली

पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

पटना शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा में प्रशांत किशोर ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाएंगे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने पटना में MLC चुनाव को लेकर आयोजित नामांकन सभा में भाग लिया। पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित अदिति कम्युनिटी सेंटर में आयोजित सभा में पटना शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार और डॉ. दिव्या ज्योति के साथ शामिल हुए और उनके लिए वोट देने की अपील की।


 PK ने शिक्षकों से किया बड़ा ऐलान- लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर की

PK ने कहा कि आप चाहे किसी भी कैटेगरी के शिक्षक हैं, लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर की है, हर हाल में 7वां वेतनमान दिलाकर रहेंगे। गुरुजी लोगों को सम्मान और वेतनमान दिलाने के लिए चाहे धरने पर बैठना पड़े, आमरण अनशन करना पड़े, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना पड़े, जो कुछ भी करना पड़े, वो करेंगे।


उन्होंने कहा कि बांकीपुर में जिस तरह छह लोगों ने किसी भी जाति, धर्म या दल के बावजूद परिवर्तन का मन बनाया था, वैसे ही इस बार पटना स्नातक और पटना शिक्षक के जन सुराज उम्मीदवारों को हर हाल में जिताना है। न जाति है, न धर्म, न दल, न नेता, एक ही बात है- बिहार में बदलाव चाहिए, सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है, बेहतर शिक्षा चाहिए और शिक्षकों को सम्मान व वेतनमान चाहिए।


PK ने नीरज कुमार को घेरा- बोले, 30 साल से हैं, इसीलिए तो हारेंगे, नीतीश कुमार समर्थन में बोल दें तो जन सुराज प्रत्याशी वापस ले लेगा

PK ने कहा कि 15-20 साल से सत्ता में बैठे हैं, जब वेतनमान दिला ही नहीं सकते, यादवों की हत्या और समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते, तो आज नीरज कुमार किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कैमरे पर आकर नीरज कुमार के समर्थन में बोल दें तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा, लेकिन ये बांकीपुर की तरह AI वाला वीडियो नहीं होना चाहिए। 


PK बोले कि लोगों ने मन बना लिया है, नीरज कुमार को हराने के लिए अनुज जी को और नवल किशोर को हराने के लिए दिव्या जी को चुन लिया है। इस बार दोनों उम्मीदवारों को जिताइए। अनुज जी के जीतकर आने पर बांकीपुर की तरह पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को योग्यता के अनुसार प्राइवेट नौकरी दिलाने की हर कोशिश करेंगे।मौके पर किशोर कुमार मुन्ना, रामबली चंद्रवंशी, अशोक जी, सैयद मसीह उद्दीन, ओबैदुर रहमान, बब्बन यादव, रवि नारायण, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


PK ने नीरज कुमार पर दिया बड़ा बयान, बोले- इतने साल से हैं, इसीलिए तो हारेंगे, जब वेतनमान दिला नहीं सकते, यादवों की हत्या-समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते, तो आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं, जिन नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे, अगर नीतीश कुमार कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा


PK पटना शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा में पहुंचे, बोले - शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान और जीते तो स्नातक क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी


PK ने MLC चुनावी माहौल पर दिया बड़ा बयान, बोले- भगदड़ कहां है? भगदड़ रूलिंग पार्टी में है, वो लोग सोच रहे हैं कौन छोड़कर भागा, कौन नहीं! जन सुराज पूरी ताकत के साथ खड़ा है, दूसरे दलों की ताकत भी जन सुराज के पीछे है, शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है, बिहार में बेहतर शिक्षा, शिक्षकों को सम्मान और वेतनमान चाहिए, तो जन सुराज को जिताना होगा

टैग्स