ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल

एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मां और चारों बच्चों की हालत ठीक है, सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज
चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक महिला ने प्रसव के दौरान एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म से पूरा परिवार हैरान हैं। घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि मां और चारों शिशु ठीक है, सभी को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 


हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आ रही है। जहां एक साथ चार बच्चों के जन्म का मामला सामने आया है। सीबीगंज क्षेत्र की एक महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। 


प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंची महिला

सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनईया रानी गांव निवासी शबनम को सोमवार तड़के करीब चार बजे प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन उन्हें मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया और चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव कराया।


इस दौरान शबनम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।


एक साथ चार बच्चों का जन्म कितना दुर्लभ?

डॉक्टर ने बताया कि एक साथ 4 बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव की तुलना में बेहद कम देखने को मिलता है। चिकित्सा विज्ञान में एक साथ चार बच्चों के जन्म को चतुष प्रसव कहा जाता है। ऐसे मामलों में मां और नवजातों की विशेष निगरानी जरूरी होती है। एक साथ कई बच्चों के जन्म के बाद नवजातों को अतिरिक्त चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।


डॉक्टरों की निगरानी में मां और चारों बच्चे

प्रसव के बाद महिला और चारों नवजातों की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने मां और बच्चों की हालत ठीक बताई है। चारों नवजातों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।


चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी

एक साथ दो बेटों और दो बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि एक साथ चार बच्चों का घर में आना उनके लिए बेहद खुशी का पल है।

टैग्स