ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

लड़कियों पर कमेंट करना मनचले को पड़ा भारी, लड़की की मां ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कॉलर पकड़कर किया पुलिस के हवाले

GOPALGANJ: बीते कई दिनों से गोपालगंज में स्कूल जाने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान थी। मवाली किस्म के युवकों द्वारा आए दिन लड़कियों पर कमेंट किये जा रहे थे और फब्तिया कसी जा रही थी

लड़कियों पर कमेंट करना मनचले को पड़ा भारी, लड़की की मां ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कॉलर पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बीते कई दिनों से गोपालगंज में स्कूल जाने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान थी। मवाली किस्म के युवकों द्वारा आए दिन लड़कियों पर कमेंट किये जा रहे थे और फब्तिया कसी जा रही थी। यही नहीं गंदा ईशारा भी किया जाता था। रोज-रोज के कमेंट्स के परेशान एक छात्रा ने हिम्मत दिखाकर इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। 


फिर क्या था उसकी बात सुनते ही मां ने साथ चलने की बात कही। फिर स्कूल जाने के दौरान बेटी के पीछे-पीछे वो चलने लगी। इसी दौरान छात्रा को देखकर युवक कमेंट्स करने लगा तो बेटी के पीछे चल रही मां ने मनचले को धड़ दबोचा और उसकी बीच सड़क पर धुनाई कर दी और आशिकी का भूत उतार दिया। लड़की की मां ने बीच सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवक की पिटाई होता देख लोगों की भीड़ लग गयी। लोग यह जानना चाह रहे थे कि आखिर युवक ने किया क्या है? छात्रा की मां ने इस दौरान युवक की करतूत लोगों को भी बतायी। 


जिसके बाद छात्रा की मां ने एक हाथ से युवक का पैंट पकड़ा और दूसरे हाथ से टी शर्ट फिर उसे लेकर थाने पहुंची और युवक को पुलिस को हवाले किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। महिला ने पुलिस को बताया कि जब बच्चियां स्कूल या कोचिंग जाती है तब कुछ युवक गंदा-गंदा ईशारा करता है और कमेंट्स करता है। यह बात खुद उनकी बेटी ने उन्हें बताया था जिसके बाद वो बेटी के पीछे-पीछे गई तब देखा की जो कुछ बेटी ने बतायी थी वो सही पाया। एक युवक उनकी बेटी पर कमेंट्स कर रहा था तभी उसे पकड़ा गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के हजियारपुर रोड की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।