ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

कुशेश्वरस्थान की चुनावी जनसभा में गरजे चिराग, 16 साल से सीएम हैं फिर भी विकास नहीं कर पाए नीतीश

DARBHANGA: विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कुशेश्वरस्थान में जनसभा को संबोधित किया। कुशेश्वरस्थान में अपनी पार्टी की उम्मीद

कुशेश्वरस्थान की चुनावी जनसभा में गरजे चिराग, 16 साल से सीएम हैं फिर भी विकास नहीं कर पाए नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:  विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कुशेश्वरस्थान में जनसभा को संबोधित किया। कुशेश्वरस्थान में अपनी पार्टी की उम्मीदवार अंजू देवी के पक्ष में चिराग पासवान ने जबरदस्त रैली की। जनसभा में बड़ी तादाद में युवा मौजूद रहे। 


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल पूछा। चिराग ने पूछा कि 16 साल से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बावजूद वह राज्य का विकास क्यों नहीं कर पाए? और आधारभूत संरचना का विकास क्यों नहीं हो पाया?


कुशेश्वरस्थान में का पिछड़ापन इस बात की गवाही दे रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से किए जा रहे विकास के दावे केवल कागजों पर है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं से मतदान की अपील की। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की तरफ से अपनी सुरक्षा को लेकर दिए गये बयान पर भी तंज कसा।


चिराग पासवान के साथ जनसभा में पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वेद पांडेय समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में यह जनसभा हुई।

टैग्स